फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार) । शहर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए बघौला की तरफ से सोहना मोड़ की ओर आ रही एक बोलेरो से अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज की है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार बुधवार की रात करीब 12:30 बजे हेड कांस्टेबल भूपेंद्र पुलिस टीम के साथ सोहना मोड़ पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो में अवैध पटाखे भरकर लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद बताए हुलिए की बोलेरो को रोककर चालक को काबू किया गया।तलाशी लेने पर वाहन से छह बॉक्स में फेस्टा कलर्स 30 शॉट के 48 पैकेट और मल्टी कलर्स 30 शॉट के 60 पैकेट समेत कुल 124 बॉक्स पैकेट बरामद हुए। चालक की...