फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। बीपीटीपी थाना क्षेत्र के केआर मंगलम स्कूल के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने बाइक सवार अधिवक्ता को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत थाना बीपीटीपी पुलिस को देकर कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हादसे का विस्तार गांव अमीपुर निवासी अधिवक्ता जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29 अगस्त को फरीदाबाद जिला अदालत से अपने गांव अमीपुर जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे जब वह खेड़ी रोड स्थित केआर मंगलम स्कूल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके बाएं कंधे, हाथ और पैर में चोटें आईं।

कार ...