फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कैंप थाना क्षेत्र में पृथला से पलवल आ रहे सवारियों से भरे इलेक्ट्रिक ऑटो को अलावलपुर चौक के नजदीक तेज रफ्तार वरना कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, गांव असावटा निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने इलेक्ट्रिक ऑटो में पांच-छह सवारियों को लेकर पृथला से पलवल आ रहा था। अलावलपुर चौक के नजदीक गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक संदीप के अलावा बन...