Faridabad News: कार का शीशा तोड़कर नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग चोरी
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-12 स्थित पेबल डाउन टाउन मॉल के पास कार खड़ी कर खरीदारी करने गए एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोर काले रंग का बैग चोरी कर ले गया। बैग में पांच हजार रुपये नकद, पांच डेबिट कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-46 निवासी मनोज बीर भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच सितंबर को अपनी कार से पेबल डाउन टाउन मॉल आया था। शाम करीब सात बजे उसने अपनी कार सेंट्रल पार्क बैंक्वेट हॉल के पीछे खड़ी की और खरीदारी करने के लिए मॉल के अंदर चला गया। करीब एक घंटे बाद रात आठ बजे जब वह वापस लौटा तो कार की दाईं ओर पिछली खिड़की का छोटा शीशा टूटा हुआ मिला।
पुलिस जांच कार की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.