Faridabad News: कार और घर में चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। चोरी के दो अलग-अलग मामलों में अपराध शाखा की टीमों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों मामलों में अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। पहले मामले में थाना पल्ला क्षेत्र के धीरज नगर एक्सटेंशन निवासी अनूप त्रिपाठी ने शिकायत दी थी कि वह अपनी कार एतमादपुर पुल के पास खड़ी कर सब्जी मंडी गए थे। लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और उसमें रखा लैपटॉप समेत जरूरी दस्तावेज गायब थे। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने सेहतपुर निवासी साहिल उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से लैपटॉप और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। पूछता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.