फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के साथ वार्ड-42 के पार्षद दीपक यादव द्वारा कथित गलत व्यवहार के विरोध में निगम के कर्मचारी और अधिकारी लामबंद हो गए। बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे में मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। प्रदर्शन का आयोजन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और ऑल कर्मचारी फेडरेशन की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत और फेडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान ने की। यह भी पढ़ें- Faridabad News: सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का विरोध इस दौरान जिला सचिव अनिल चिंडालिया और फेडरेशन के पदाधिकारी कश्यप ने संचालन...