Faridabad News: कारोबारी से ढाई लाख की साइबर ठगी
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। एलपीजी गैस का बकाया बिल जमा करने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-8 निवासी एक कारोबारी से करीब ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने व्हाट्सऐप कॉल कर खुद को गैस कंपनी के विभाग का कर्मचारी बताया और बिल अपडेट करने के नाम पर लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से रकम निकाल ली गई। पीड़ित अभिषेक मल्हौत्रा ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सऐप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक निजी गैस कंपनी के विभाग से बताया और कहा कि गैस का भुगतान बकाया है। इसके बाद दूसरे व्हाट्सऐप नंबर से उनके और परिवार के मोबाइल नंबरों पर गैस बिल अपडेट करने के नाम से लिंक भेजा गया。
धोखाधड़ी का विवरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.