Faridabad News: कारोबारी के दो बैंक खातों से तीन लाख से ज्यादा निकाले
फरीदाबाद, जुलाई 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने एनआईटी-दो के एक जूता कारोबारी के दो बैंक खातों से तीन लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने शनिवारको अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एनआईटी-दो में उनका जूतों का शोरूम है। 28 जून को उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 99 हजार 999 रुपये निकलने का मैसेजआया था। इसके बाद लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मैसेज आने लगे। इस तरह उनके दो बैंक खातों से कुल तीन लाख 40 हजार 305 रुपये निकल गए। जबकि उन्होंने कोई लिंक भी क्लिक नहीं किया था और न ही किसी को पासवर्ड दिया था। यह भी पढ़ें- पीएनबी ग्राहकों से लाखों की साइबर ठगी, तीन केस दर्जमहिला के बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.