फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। तिगांव में कारों को बुलेटप्रूफ करने मामले में तिगांव थाना पुलिस ने वर्कशाप संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित मोटर व्हीकल अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वर्कशाप संचालक पुलिस को किसी भी तरह की सरकारी अनुमति नहीं दिखा पाया था।

छापेमारी की जानकारी बता दें कि 22 सितंबर को सीएम फ्लाइंग की टीम ने तिगांव में एक वर्कशाप पर छापा मारा था। सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि वर्कशाप में बिना किसी सरकारी अनुमति के संचालक गाड़ियों की बुलेटप्रूफिंग करता है। छापे के दौरान पुलिस टीम ने मौके से चार गाड़ियों सहित वहां से कारों को बुलेटप्रूफ किए जाने का सामान भी बरामद किया था। इस मामले की जांच तिगांव थाना पुलिस कर रही थी। तिगांव थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वर्...