Faridabad News: काम पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के निलंबन की तैयारी
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर नगर निगम प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। कर्मचारी जहां धरने पर डटे हुए हैं, वहीं निगम अधिकारी गैर हाजिर कर्मचारियों के निलंबन पर मंथन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों ने भी मंगलवार को 35वें दिन भी हड़ताल जारी रखकर अपने इरादे साफ कर दिए कि मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे। उधर, अधिकारियों ने शहर में जमा कूड़ा हटाने के लिए मंगलवार तड़के तीन बजे से विशेष सफाई अभियान चलाकर 173 स्थानों को साफ कराया गया। निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम मुख्यालय के बाहर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। हालांकि, दोपहर बाद कर्मचारी दोबारा धरने पर नहीं बैठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.