Faridabad News: कादीपुर तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क और प्रॉपर्टी डीलर के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। कादीपुर तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रॉपर्टी डीलर और रजिस्ट्री क्लर्क के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच पहले नायब तहसीलदार के केबिन में तीखी बहस हुई और फिर कार्यालय के बाहर हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना के बाद से तहसील परिसर में तनाव का माहौल है और दोनों पक्षों ने सेक्टर-10 थाने में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर ललित, जो तहसील परिसर में डॉक्यूमेंट राइटिंग का काम भी करता है, मंगलवार को जमीन की एक रजिस्ट्री के सिलसिले में कार्यालय पहुंचा था। दस्तावेजों में कथित तौर पर गड़बड़ी और फर्जीवाड़े को लेकर उसकी रजिस्ट्री क्लर्क वीरेंद्र (विक्की) से कहासुनी हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.