फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिद्वार और गंगोत्री से जल भरकर पैदल आने वाले कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगरा नहर पर बने पुलों पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इसके अलावा नहर किनारे सड़क पर लगने वाले कांवड़ शिविरों में भी चिकित्सकों की व्यवस्था रहेगी। स्मार्ट सिटी से हर वर्ष हजारों की संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार और गंगोत्री जाते हैं। पूरे दिन पैदल चलने के दौरान कई शिव भक्त बीमार हो जाते हैं। इसके अलावा लगातार पैदल चलने से उनके पैरों में चोट भी लग जाती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही ह...