Faridabad News: कांवड़ यात्रा: आगरा नहर रोड पर वाहनों की एंट्री बंद
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने आगरा नहर रोड पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दुर्गा बिल्डर से सोतई पुल तक इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग आगरा नहर के साथ निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक नाकों तक पहुंच रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्य में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.