Faridabad News: कांवड़ यात्रा: अगले माह से शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ेगी
फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही शहर के चौराहों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सोमवार को डीसीपी ट्रैफिक जयवीर ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। डीसीपी ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में आदेश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्ग, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.