Faridabad News: कांवड़ियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति किया जागरूक
फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार को आगरा नहर पुल सेक्टर-28-29 चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। उपायुक्त आयुष सिन्हा के आदेश और प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के डीटीओ मुनीश सहगल के निर्देशन में रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित अभियान में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को मोटर व्हीकल एक्ट-2019 और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कांवड़ियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित लेन में ही चलने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। फाउंडेशन के बिजेंद्र सैनी ने कई कांवड़ियों से बातचीत कर यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.