Faridabad News: कस्टम अधिकारी बनकर दो लाख रुपये ठगे
फरीदाबाद, अक्टूबर 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। कस्टम अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के पास रहने वाले एक युवक से कथित तौर पर दो लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता सूर्या कांत मिश्रा ने साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को उसके साथ कस्टम अधिकारी और क्राइम ब्रांच अधिकारी के नाम पर धोखाधड़ी हुई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सरकारी अधिकारी बनकर उसे कार्रवाई के नाम पर झांसे में लिया और उससे रकम ट्रांसफर करवा ली। ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर की जानकारी भी शिकायत में दी गई है। साइबर शिकायत के अनुसार, पीड़ित के कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों से पांच लेनदेन के जरिये कुल दो लाख रुपये ट्रांसफर हुए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: क्रेडिट कार्ड के पॉइंट्स रिडीम करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.