Faridabad News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कुमाऊं भ्रातृ मंडल की ओर से पर्वतीय कॉलोनी स्थित श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पहले सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा से पूर्व विधायक सतीश फागना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए कॉलोनीवासियों और संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने भगवान से आयोजन की सफलता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह डंगवाल भी मौजूद रहे। कलश यात्रा में कुमाऊं भ्रातृ मंडल के प्रधान भवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.