Faridabad News: कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने गई मशीन और ट्रैक्टर बैरंग लौटाए
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। सोमवार को कूड़ा उठाने पहुंची ठेकेदार की मशीन और ट्रैक्टर को कर्मचारियों ने बैरंग लौटा दिया। विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला सफाई कर्मचारियों ने विरोध जारी रखते हुए गिरफ्तारी देने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ निगम ने दावा किया कि शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर उठाए जा रहे हैं। जिससे दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम सफाई कर्मचारी पिछले 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है。
कर्मचारियों की मांगें कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.