Faridabad News: कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई-नगर निगम का काम ठप
फरीदाबाद, अगस्त 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। सरकार और कर्मचारियों के बीच मांगों को लेकर गतिरोध के चलते स्वतंत्रता दिवस पर भी हड़ताल खत्म नहीं हो सकी। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर के कई इलाकों में सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे शुक्रवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में विभिन्न स्रोतों से रोजाना करीब 1200 टन कचरा निकलता है। इस कचरे को पहले बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाता था। वहां रोक लगने के बाद अब इसका अधिकांश हिस्सा प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा जाता है। जहां लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। दूसरी तरफ नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन अपनी विभिन्न मांगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.