Faridabad News: करंट लगे तारों की चपेट में आने से युवक की मौत
फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। भूपानी थाना क्षेत्र के अलीपुर शिकारगहा गांव में अपने प्लॉटा से सिल्ली और लकड़ी लेने जा रहे 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने अपने प्लॉट के चारों ओर तार लगा रखे थे और उनमें बिजली का करंट छोड़ा हुआ था। इन्हीं तारों की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक गौरव के पिता मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका प्लॉट पड़ोसी राहुल उर्फ हेमू के प्लॉट के पास है। राहुल ने अपने प्लॉट में तार लगा रखे हैं। आरोप है कि इन तारों में वह काफी समय से वह बिजली का करंट छोड़ता आ रहा था। परिवार की ओर से कई बार तारों में करंट नहीं छोड़ने और उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.