Faridabad News: कबाड़ गोदाम में काम करने वाले दो युवकों की मौत
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। चांदपुर गांव में घरोड़ा रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में मंगलवार सुबह करीब दो घंटे के अंतराल में दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों युवकों ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। 18 साल के युवक को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 16 साल के किशोर को नजदीकी अटल बिहारी काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ काम करने वाले दोनों की मौत से गोदाम में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार चांदपुर में घरोड़ा रोड पर अनिल नामक व्यक्ति का कबाड़ का गोदाम है। अनिल मूल रूप से महेंद्रगढ़ का रहने वाला बताया गया है। गोदाम में करीब 15 लोग काम करते हैं। यहां खाली बोतलों को प्रेस कर एकत्रित किया जाता है और बाद में उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.