Faridabad News: कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगी
फरीदाबाद, सितम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने पहले व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर गैस कनेक्शन कटने की बात कही और बाद में महज 13 रुपये का भुगतान करने के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई। पीड़ित ने फाइल में बताए गए भुगतान माध्यम पर अपने डेबिट कार्ड की जानकारी दर्ज की, जिसके कुछ ही देर बाद खाते से दो बार में पांच-पांच लाख रुपये निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित योगेश कुमार ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को वह घर पर थे। यह भी पढ़ें- गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर रकम ऐंठी इसी दौरान मोबाइल पर एक व्हाट्सऐप मैसेज आया, जिसमें पीएनजी गैस का कनेक्शन बंद होने की बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.