फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मैराथन के चलते सूरजकुंड रोड पर आवागमन बंद किए जाने से रविवार को आसपास की कई कॉलोनियों और सोसायटियों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दिए जाने के कारण स्थानीय लोग पांच से छह घंटे घरों में कैद होकर रहे। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हुई। रविवार सुबह 6 बजे से सेक्टर-21डी से अनखीन चौक और सूरजकुंड को जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बेरिकेडिंग कर बंद कर दिए गए। इस मार्ग 10 से अधिक सेक्टर, कॉलोनियां और सोसायटियां पड़ती है। सुबह यह भी पढ़ें- Faridabad News: मैराथन के दौरान चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्थायातायात की सुगमता सेक्टर-21डी की ओर आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दिल्ली की ओर से आने व...