Faridabad News: कंपनी से चोरी करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। मुजेसर क्षेत्र की एक कंपनी से स्टील की कोईल चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच एनआईटी ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी दीपक और फरीदाबाद के इस्माइलपुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-10 निवासी एक व्यक्ति की कंपनी में सरफेस फिनिशिंग का काम होता है। कंपनी संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर को कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने स्टील की एक कोईल चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने जांच के बाद दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दीपक कंपनी में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.