फरीदाबाद, अगस्त 20 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पर्वतीय कॉलोनी की 60 फीट रोड निवासी 20 वर्षीय कृष की गुरुग्राम में सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार शाम परिजनों ने सुरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित उसकी कंपनी के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर संजय कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। कृष सुरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की गली नंबर-8 स्थित प्रेसवेल टूल एंड कंपोनेंट कंपनी में हेल्पर था। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को कंपनी ने उसे कंटेनर ट्रक में लदा माल गुरुग्राम के सेक्टर-10 में उतरवाने के लिए चालक के साथ भेजा था। परिवार का आरोप है कि कृष का पद हेल्पर का था, लेकिन उसे कई बार ट्रक के साथ माल लोड और अनल...