Faridabad News: कंपनी के गेट से आठ उत्पाद चोरी
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आदर्श नगर निवासी मानवेन्द्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-5 स्थित टालब्रोश इंजीनियरिंग नेपको कंपनी में प्लांट हेड के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के गेट पर उत्पाद नंबर टीई एस-110 का स्टॉक रखा हुआ था। चार सितंबर को स्टॉक की जांच करने पर आठ उत्पाद कम मिले। उन्होंने अपने स्तर पर कंपनी के कर्मचारियों और कामगारों से पूछताछ की। उसमें पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति आठ उत्पाद चोरी कर ले गया है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी हुआ सामान बरामद करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.