Faridabad News: कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप पर गाली-गलौज और अश्लील वीडियो भेजने पर मुकदमा
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। पुलिस कंट्रोल रूम के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर गाली-गलौज करने और अश्लील वीडियो भेजने के मामले में थाना सेंट्रल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने साइबर जांच के दौरान आरोपी मोबाइल नंबर की लोकेशन नोएडा के सेक्टर-16/37-38 क्षेत्र में मिलने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी थी। पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी ज्ञान चंद ने बताया कि वह पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हैं। 18 अगस्त को शाम करीब 6:37 बजे ड्यूटी के दौरान कंट्रोल रूम के आधिकारिक पर गालियां भेजी गईं। इसके साथ ही अश्लील वीडियो भी भेजा गया।
मामले की गंभीरता मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल नंबर की लोकेशन साइबर सिक्योरिटी फरीदाबाद से निकलवाई गई। जांच में मोबाइल की लोकेशन नोएडा के सेक्टर-16 क्षेत्र में मिली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.