Faridabad News: कंटेनर चालक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। हाईवे पर कंटेनर चालक के साथ मारपीट कर नकदी और जरूरी कागजात लूटने के मामले में मुण्डकटी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और लूटी गई नकदी में से 2,297 रुपये बरामद किए हैं। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुण्डकटी थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी वसीम खां सैफको लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की नोएडा शाखा में कंटेनर चालक है। वह 9 अक्टूबर की रात नोएडा से वाशिंग मशीन लोड करके कंटेनर लेकर ओडिशा के लिए रवाना हुआ था। 10 अक्टूबर की रात करीब दो बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.