Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू होगा
फरीदाबाद, अगस्त 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत आने वाले एनआईटी 2 स्थित औद्योगिक क्षेत्र और पुरानी मार्केट में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में बड़ी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।अधिकारियों का दावा है कि नई सीवर लाइन बिछने के बाद क्षेत्र में छह-छह घंटे जमा रहने वाला बारिश का पानी एक से दो घंटे में निकल जाएगा। घरों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या भी दूर होगी। औद्योगिक क्षेत्र में सीवर निकासी व्यवस्था बेहतर नहीं होने से गंदे पानी की समस्या बनी रहती है। सीवर लाइन कई साल पुरानी और संकरी होने के कारण निकासी में परेशानी होती है और कई जगह जलभराव की स्थिति बन जाती है। कुछ देर की बारिश में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.