Faridabad News: ऑनलाइन मेडिकल अपॉइंटमेंट के नाम पर एक लाख की ठगी
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। ऑनलाइन मेडिकल जांच की अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने पांच रुपये की अपॉइंटमेंट पर्ची के नाम पर लिंक भेजा। इसके बाद पीड़ित के खाते से अलग-अलग तीन लेनदेन के जरिए करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने नाम-पता अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव घोड़ी चांदहट, पलवल निवासी चरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच जून को उसे अपने बेटे का मेडिकल टेस्ट करवाना था। इस संबंध में उसके साथी उपेंद्र ने गूगल पर ऑनलाइन एक मोबाइल नंबर खोजा। उपेंद्र ने अपने मोबाइल नंबर से इस नंबर पर संपर्क किया। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल जांच के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.