Faridabad News: एसी नगर में पेयजल किल्लत से लोग परेशान, निगम मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा
फरीदाबाद, जुलाई 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पेयजल की समस्या से जूझ रहे एसी नगर वासियों ने गुरुवार को नगर निगम मुख्य अभियंता से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है। लोगों का आरोप है कि एक साल से कॉलोनी में पानी की भारी किल्लत है, कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है, जिससे लोग काफी परेशान है। स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी दीनदयाल गौतम ने बताया कि एसी नगर में करीब 10 से हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। एक साल से कॉलोनी पेयजल की काफी दिक्कत बनी हुई है। नल सूखे पड़े रहते हैं, कभी कभार पानी आता है तो उसका कोई समय निर्धारित नहीं है। ऐसे में रात-रात भर लोगों को जागकर पानी का इंतजार करना पड़ता है। मजबूरीवश लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ता है। इसे लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.