फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम में सोमवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 22 शिकायतों पर सुनवाई हुई। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्हाेंने एसजीएम नगर में दो गलियों के निर्माण के लिए एक सप्ताह में वर्क ऑर्डर जारी करने के आदेश दिए। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जन सुनवाई शिविर में सीवर, पानी, सड़क संबंधी अनेक शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। दयालबाग क्षेत्र के लोगों ने पेयजल संकट और नाले की दोबारा सफाई कराने की मांग उठाई। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स, अतिक्रमण और अवैध आरओ प्लांट बंद कराने से संबंधि...