फरीदाबाद, सितम्बर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण अथवा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत 26 और 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। दोनों दिन सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित फार्म जमा करने के साथ दावे एवं आपत्तियां भी प्रस्तुत कर सकेंगे। यह भी पढ़...