Faridabad News: एसआईआर के तहत दावे-आपत्तियों का निपटारा पूरा
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया में दावों और आपत्तियों के निपटारे का काम पूरा हो गया है। बुधवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन कार्यालय मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।--
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.