फरीदाबाद, जुलाई 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायिक परिसर में बुधवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (एलएडीसीएस) योजना के विरोध में अधिवक्ताओं ने कामकाज पूरी तरह स्थगित रखा। हड़ताल के चलते अदालत में विचाराधीन काफी संख्या में मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई। इससे अदालतों में आने वाले पक्षकारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक परिसर में एकत्र होकर योजना के विरोध में नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर गुरुवार को भी हड़ताल जारी रह सकती है। अधिवक्ता पंकज पाराशरने बताया कि एलएडीसीएस योजना के तहत सरकार जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर वेतनभोगी वकीलों की नियुक्ति कर रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: अधिवक्ता का शिष्यों न...