Faridabad News: एफएमजीई परीक्षा 31 अक्तूबर को दो सत्रों में होगी
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद में 31 अक्तूबर को विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) आयोजित होगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के अनुसार शामिल होना होगा। परीक्षा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित यह परीक्षा आईओएन डिजिटल जोन सेक्टर-20बी में होगी। पहला सत्र सुबह 9 से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.