फरीदाबाद, जुलाई 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे के बनने से औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है, जिससे माल भाड़े में कमी आएगी, दो राज्यों के बीच की दूरी कम होगी, जिससे जिले के हजारों उद्योगों को भारी राहत मिलेगी। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 28 हजार कंपनियां है। फरीदाबाद के उद्योगों से नोएडा और गाजियाबाद तक माल पहुंचाने के लिए ट्रकों को दिल्ली या अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इसके कारण ईंधन की खपत बढ़ती है, परिवहन खर्च अधिक आता है और समय भी ज्यादा लगता है। कई बार ट्रैफिक जाम के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है, जिससे उद्योगों की लागत बढ़ जाती है। एफएनजी एक्सप्रेसवे बनने के बाद दोनों राज्यों के बीच सीधी सड़क संपर्क व्यवस्था स्थापि...