Faridabad News: एनएचएआई को ड्रेन साफ करने के आदेश
फरीदाबाद, नवम्बर 14 -- Faridabad News: पलवल, धनंजय चौहान। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस रोड पर जलभराव खत्म करने के लिए एनएचएआई को ड्रेन साफ करने के आदेश दिए। उन्होंने परिवाद समिति की बैठक में 16 शिकायतों पर सुनवाई की। इनमें 11 का मौके पर निपटारा किया। जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में राव नरबीर सिंह ने गांव धमाका निवासी नवल सिंह की पुलिस से जुड़ी शिकायत की जांच के लिए एसडीएम पलवल, डीएसपी होडल और परिवाद समिति के दो सदस्यों की कमेटी बनाई। गांव भमरौला निवासी चरण सिंह की शिकायत पर गठित एसआईटी को जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। पलवल के वार्ड-28 निवासी उषा रानी की प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए नगर परिषद को दो सप्ताह का समय दिया गया। गांव मेहलूका निवासी तारीफ की सेम की समस्या पर बंद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.