फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। एनआईटी तीन के जी ब्लॉक स्थित मकान नंबर 130 में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक चंद्र बिरमानी के अनुसार, मंगलवार को वह अपने साले के उठाला कार्यक्रम में परिवार के साथ गए हुए थे। इसी दौरान मकान में आग लग गई। उन्हें आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों से मिली। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग घर के अंदर काफी फैल चुकी थी।चंद्र बिरमानी ने बताया कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि आग किस वजह से लगी। आग से घर म...