Faridabad News: एनआईटी इलाके में बिजली व्यवस्था सुधारने की तैयारी
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बिजली की समस्या से जूझ रहे एनआईटी वासियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) की ओर से बाटा चौक स्थित 66 केवी सब स्टेशन-ए-2 में नया कंट्रोल रूम भवन बनाया जाएगा, जिसके बनने से सब स्टेशन से जुड़े बिजली नेटवर्क की निगरानी और संचालन में कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसका फायदा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को भी मिल सकता है। योजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले महीने काम शुरू होगा और छह महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरअसल शहर में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। गर्मियों में खासकर मांग 180 लाख यूनिट तक पहुंच जाती है। जबकि सब स्टेशनों का आधारभूत ढांचा इतना मजबूत नहीं है कि लोड का पूरी तरह झेल सके, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.