फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-11 विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया। राज्य खेल परिसर सहित जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों में मुकाबले कराए गए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो और सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। राज्य खेल परिसर में एथलेटिक्स के मुकाबले संपन्न कराए गए। लंबी कूद में मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की आद्विका ने पहला, डीपीएस की गौरिका सैनी ने दूसरा और एमवीएन स्कूल सेक्टर-17 की गायत्री भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आद्विका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला, होली चाइल्ड स्कूल की अनिका ने दूसरा, मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की...