Faridabad News: एतमादपुर-11 चार विकेट से जीती
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। क्रिकेट कप के फाइनल मुकाबले एतमादपुर-11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साइलेंट विनर्स की टीम को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।फाइनल मुकाबले में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साइलेंट विनर्स की टीम एतमादपुर-11 के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पूरी टीम 9.4 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एतमादपुर-11 की ओर से गेंदबाज अंकित ने चार विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिन तेवतिया ने दो ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मोनू सिंह ने भी तीन विकेट चटकाए, जबकि असद ने तीन ओवर में केवल 11 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।82 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एतमादपुर-11 की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.