Faridabad News: एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, खाते से पैसे निकालने की कोशिश
फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। एनआईटी थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक स्थित एटीएम में दो युवकों ने मदद के बहाने एक युवक का एटीएम कार्ड बदल दिया। युवक को जब ठगी का पता चला तो उसने आरोपियों का पीछा कर शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एनआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांधी कालोनी निवासी राहुल ने बताया कि वह 15 सितंबर को पैसे निकालने के लिए भगत सिंह चौक स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर गया था। एटीएम के अंदर पहले से दो युवक मौजूद थे। राहुल ने अपनी मां लता के नाम से जारी बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड मशीन में लगाकर दो हजार रुपये निकाले। इस दौरान दोनों युवक उस पर नजर रखे हुए थे。
धोखाधड़ी की पूरी कहानी राहुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.