फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी ) ने बढ़ा हुआ मुआवजा ( एन्हांसमेंट) को जमा कराने के लिए भूखंड मालिकों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। संपदा एक क्षेत्र के सेक्टरों में 64 भूखंडों पर 5.12 करोड़ रुपये बकाया है। इन सभी 31 दिसंबर तक भूखंडों का बढ़ा हुआ मुआवजा राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टरों में जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा राशि के झगड़े खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार ने विवादों से समाधान योजना के तहत अलाटियों को आखिरी मौका दिया है। एचएसवीपी ने योजना का लाभ उठाने के लिए 31 दिसंबर निर्धारित की है। यदि कोई बकायेदार निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं करता है तो उससे प्लॉट वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी एक राकेश सैनी ने कहा कि क्षेत...