Faridabad News: एचआर मैनेजर के हत्यारोपी तीन दिन की रिमांड पर
फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। सेक्टर-62/64 चौक पर एचआर मैनेजर लक्ष्मण की हत्या के मामले में गिरफ्तार प्रशांत, नमन और आकाश को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले क्राइम ब्रांच ऊंचागांव की टीम ने तीनों आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाकर निशानदेही कराई। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य लोगों, हमले में इस्तेमाल हथियारों और घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं。 यह भी पढ़ें- Faridabad News: एचआर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.