Faridabad News: एक साल पुरानी स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा सेंट्रल ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले की बोर्ड कॉलोनी निवासी कशिश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह की स्कूटी 1 अगस्त 2025 को सेक्टर-56 स्थित प्लॉट के बाहर से चोरी हुई थी। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 9 जुलाई को फज्जूपुर चौक के पास से आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपने मामा के साथ चोरी करना स्वीकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.