फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 15.लाख 30 हजार लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बैंक खाताधारक भी शामिल हैं। जिले के तीनों साइबर थानों की टीमों ने चार से 10 जुलाई के बीच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना एनआईटी के एक, साइबर थाना सेंट्रल के छह तथा साइबर थाना बल्लभगढ़ के तीन मामलों में कार्रवाई की। इसके अलावा साइबर थानों ने सप्ताहभर में 320 शिकायतों का भी निस्तारण किया। वहीं पीड़ितों के 3.56 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए, ताकि साइबर अपराधियों तक रकम पहुंचने से रोकी जा सकी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठगों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों से पौने दस लाख ठगे गिरफ्...