Faridabad News: एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सेक्टर-85 स्थित प्लॉट की पहली मंजिल बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये लेने और संपत्ति पर पहले से लोन होने की जानकारी छिपाने के आरोप में पुलिस ने दंपति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने रकम हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-9 निवासी रतन सिंह लम्बा ने शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2022 को लाल बाबू यादव और उसकी पत्नी किरण से सेक्टर-85 के 349 वर्गगज प्लॉट का एक करोड़ रुपये में सौदा किया था। इसके बाद पहली मंजिल को लेकर कई इकरारनामे किए गए और उसने कुल एक करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 के इकरारनामे में पहली मंजिल की कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये तय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.