Faridabad News: एक करोड़ के फेर में एक लाख गंवाए
फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एक करोड़ रुपये के लालच में पुराने नोट खरीदना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने व्यक्ति से एक लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 निवासी सुनील कुमार जैन ने बताया कि पिछले दिनों उसने फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने का एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने खुद को एक एक्सचेंज बायर कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोटों की तस्वीरें मंगवाईं। इसके बाद आरोपियों ने नोटों के बदले एक करोड़ रुपये देने का दावा किया।
आरोपियों ने कई तरह के शुल्क जमा करने की बात कही आरोपियों ने एयरपोर्ट फीस, सिक्योरिटी फीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.