फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-16 स्थित मरिंगो एशिया अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस से एक वेंटिलेटर सहित करीब दो लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण चोरी हो गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के पर्यवेक्षक योगेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अस्पताल में कंपनी की एंबुलेंस तैनात हैं। सात सितंबर की शाम चालक वेदराम ने एंबुलेंस को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा किया था। उस समय उसने वेंटिलेटर, इन्फ्यूजन पंप, मॉनिटर समेत सभी उपकरणों की जांच की थी। रात करीब 12 बजे दोबारा जांच करने पर भी एंबुलेंस में पूरा सामान मौजूद था। अगली सुबह चालक ने एंबुलेंस की जांच की तो मरीज कक्ष का शीशा खुला और पिछला गेट खुला मिला। अंदर से मेडिटेक कंपनी का वेंटिलेटर, एमड...